गंगापार, जून 19 -- नगर पंचायत शंकरगढ़ से कपारी नदी तक बने खुले नाले में पशु और राहगीर अक्सर हादसों का शिकार हो रहे हैं। नाले को ढका न जाने के कारण क्षेत्रवासियों में लगातार चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सेन नगर और कपारी मार्ग पर बने लगभग पांच फीट गहरे नाले में कई बार दोपहिया वाहन चालक, पैदल राहगीर तथा आवारा पशु गिरकर घायल हो चुके हैं। रात के समय प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त न होने से दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है।शुक्रवार को एक गाय खुले नाले में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले के निर्माण के दौरान उसे ढकने की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नाले को शीघ्र...