सीवान, मई 16 -- सीवान। शहर के कई इलाकों में खुले नाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई जगहों पर नालों पर ढक्कन नहीं है, जिससे राहगीरों को दुर्घटना का डर बना रहता है। रात के समय अंधेरे में लोग नाले में गिरने से बाल-बाल बच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समस्या और गंभीर मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से नालों को ढंकने और सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...