मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी । शहर के वार्ड नंबर 23 सूरतगंज महादेव मंदिर रोड मोहल्ला में कई कमियां हैं। यहां के निवासी अविनाश सिंह, बबलू सिंह, सुनील कुमार सिंह, शंकर भारती और रणधीर कुमार चौधरी ने बताया कि मोहल्ले में नाले की स्थिति अत्यंत खराब है। मोहल्ले के पूरब तरफ नाला नहीं है, जबकि पश्चिम तरफ जो नाला है वह खुला हुआ है। इसी कारण बरसात के दिनों में सड़कों पर पानी बहता रहता है। हालांकि गीता चूड़ी केंद्र रोड में नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन मोहल्ले की अन्य सड़कों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां रहने वाले कई जरूरतमंद लोगों को अब तक शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। वहीं कई वृद्धजन वृद्धावस्था पेंशन से भी वंचित हैं। जगह-जगह जलजमाव के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.