पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सहित जिले से सभी शहरी क्षेत्रों में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में हाई टेंशन बिजली के नंगे तार और खुले में लगाए गए ट्रांसफार्मर के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शहर के कई व्यस्तम चौक और बड़ी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं लेकिन उसे घेरा नहीं गया है इसके कारण कई बार तेल रिसाव या अन्य कारणों से फॉल्ट होने पर चिंगारियां नं निकलती है। इससे कई बार बड़ी घटना होने से बचा है। हालांकि कुछ ही दिनों पहले मेदिनीनगर शहर के शहर थाना के पास ट्रांसफार्मर में शॉर्ट होने के कारण आग लग गया था इसके कारण कुछ देर तक अफरा तफरी के माहौल उत्पन्न हो गया था। शहर में अधिकांश हाई वोल्ट बिजली तार नंगे हैं जो बड़ी बड़ी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सटे हुए हैं। इसके कारण दुर्घटना की हमेशा स...