गंगापार, मार्च 9 -- कस्बा भारतगंज में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते खुले ट्रांसफार्मर, जर्जर पोल और लटकते बिजली के तार लोगों के लिए बड़े हादसे का खतरा बने हुए हैं। कस्बे के ईदगाह, पुराने सगरा, जुबेर नगर, स्टेशन रोड और गोला बाजार सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में लगे हैं, जिनके चारों ओर सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया गया है। विशेष रूप से गोला बाजार में विद्युत विभाग का कैश काउंटर होने के बावजूद उसके पास ही दो बड़े ट्रांसफार्मर खुले में स्थापित हैं। वहीं आसपास जर्जर पोल और लटकते तार किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले ट्रांसफार्मर और टूटे-फूटे पोल के कारण अक्सर मवेशी और अन्य जानवर वहां पहुंच जाते हैं, जिससे करंट लगने जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.