खुले ट्रांसफार्मर दे रहे दुर्घटनाओं को न्योता
मुरादाबाद, जून 18 -- नगलिया रोड पर पूर्व विधायक डॉ. मोहम्मद उल्ला चौधरी के आवास के सामने खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के 11000 वोल्ट के विद्युत केबल के कनेक्शन खुले हुए हैं जिनसे लगातार बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इस रोड से लगभग हजारों छात्रों का कोचिंग सेंटर पर आना-जाना लगा रहता है। किसी भी बड़े हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने दुर्घटना से बचाव के लिए ट्रांसफार्मर को जाल से बंद करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह ट्रांसफार्मर खुले में रखा रहा तो कभी भी किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। शहर में कई जगह खुले हुए ट्रांसफार्मर है। हादसे की आशंका बनी रहती है। विद्युत विभाग को तत्काल सुरक्षा के उपाय करने चाहिए। यह भी पढ़ें- पड़ताल:::: बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं बिलजी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.