फतेहपुर, जून 16 -- खखरेरू। नगर पंचायत में जलजीवन मिशन के तहत कराए जाने वाले काम के चलते लोगो की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। जलनिगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण तो करा दिया गया है लेकिन आधा अधूरा काम होने के कारण नगर के वार्ड नंबर सात व वार्ड नंबर एक के लोग लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचाने के प्रति गंभीर नहीं जल जीवन मिशनस्थानीय समस्याएं वहीं मुख्य मार्ग पर लीकेज होने के से मार्ग पर गड्ढा हो चुका है जबकि चेंबर को खुला छोड़ देने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर व वार्ड नंबर सात सरदार पटेल नगर निर्मित पानी की टंकी को अब तक पूरा नहीं कराया जा सका। बताते हैं कि इस पानी की टंकी से उक्त दोनो वार्डों के निवासियों को लाभांवित कराया जाना था। जिसके लिए रक्षपालपुर चौरा...