नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 स्थित एटीएस गोलचक्कर से अरिहंत अंबर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार की रात सड़क चौड़ीकरण के दौरान खुले पड़े गड्ढे में एक कार नियंत्रित होकर जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से ग्रेनो वेस्ट में सड़क चौड़ीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। इसके चलते आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोग परेशान हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार देर रात खुदी सड़क के कारण हुए गड्ढे में अचानक एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन में उसको नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.