खुले कुएं में गिरने से मानसिक रूप से कमजोर महिला की मौत से कोहराम
उरई, मई 16 -- कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में शनिवार शाम 50 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।हाजीपुर निवासी शिव सिंह की पत्नी वीर कुमारी 50 वर्ष मानसिक रूप से काफी कमजोर थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी कई बार इस तरह के आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुकी थी। शनिवार शाम जब वह अचानक घर से निकली और गांव के पुराने कुएं में जा गिरी तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद वीर कुमारी के शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे के निर्देश पर एसएसआई शीलबंत सिंह एवं उप नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.