गंगापार, मई 30 -- क्षेत्र के गुलचपा गांव स्थित कान्हा गोशाला में 58 गोवंश हैं। गोशाला में शेड न होने के कारण तपती गर्मी में गोवंश रहने को मजबूर थे। आपके अपने अख़बार हिन्दुस्तान ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कया। जिसका असर है रहा कि गोवंशों को छत मिल गई है। गुलचपा गांव में गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में गोवंश बाहर बांधे गए है तो उनकी स्थिति का अंदाजा सहज ही लगया जा सकता है। गो सेवकों ने बताया कि चिकित्सिक नियमित अंतराल पर आते रहते है। गर्मी में बाहर रहने के कारण कई गौवंशों की स्थिति अच्छी नहीं थी।क्षेत्र में बेसहारा गौवंश की तादात अधिक है। इस कारण ब्लाक में तीन गौशालाएं बनाई गई है। शासन इन गायों के चारे के लिए बजट जारी कर दिया, लेकिन यह बजट प्रधानों को रास नहीं आया। प्रधानों की बेरूखी से गायों की पालना पर संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों की...