खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर बच्चे
हमीरपुर, जुलाई 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों के भवन जर्जर होने के चलते जमीदोज कर दिये जाने के बाद निर्माण में देरी से स्कूली बच्चे व अध्यापक खुले आसमान के नीचे बैठकर शिक्षण कार्य को मजबूर है। उधर तीस स्कूलों के ऊपर से विद्युत लाइनें गुजरी हुई है। जिससे अनहोनी की आशंका से बच्चों के साथ अभिभावक व शिक्षक परेशान रहते हैं। मुख्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिलांवा का भवन एक वर्ष पूर्व जर्जर घोषित होने के बाद से तुड़वा दिया गया। जिसके बाद से टीनशेड डालकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका किरन पाठक ने बताया कि एक वर्ष से विद्यालय भवन का निर्माण न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में विद्यालय में 283 बच्चे पंजीकृत है। जिसमें बुधवार को 187 बच्चे उपस्थित थे। इसके अलावा मौदहा नगर क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.