औरैया, अप्रैल 6 -- कुदरकोट, संवाददाता। कालाबोझ में छोटे-छोटे नौनिहाल खुले आसमान के नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। आंगनबाड़ी केंद्र के अभाव में बच्चों को प्राथमिक विद्यालय परिसर के खुले मैदान में बैठाया जा रहा है, जहां न तो छाया की व्यवस्था है और न ही अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हैरानी की बात यह है कि कालाबोझ गांव में चार आंगनबाड़ी पद स्वीकृत हैं, जिनमें दो कार्यकत्री और दो सहायिका तैनात बताई जाती हैं, लेकिन मौके पर एक भी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं मिला। ऐसे में बच्चों की शिक्षा और पोषण दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की योजनाएं कागजों तक ही सीमित रह गई हैं और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है, जो तेज धूप में खुले में बैठने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.