इटावा औरैया, अगस्त 30 -- ऊसराहार। ऊसराहार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ों पर बेखौफ आरा चला दिया गया। आरोप है कि पर्यावरण व सरकारी संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले जिम्मेदारों से लकड़ी माफियाओं ने सांठ-गांठ कर ली। देखते ही देखते सड़क किनारे खड़े बबूल के कीमती पेड़ों को काटकर गायब कर दूसरे स्थान पर पहुचा दिया गया। ग्रामीणों में इस कारनामे को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि कोई आम नागरिक अपनी निजी जरूरत के लिए किसी पेड़ की छंटाई भी कर दे तो वन विभाग तुरंत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने लगता है। लेकिन जब लकड़ी माफिया बेखौफ होकर सरकारी संपदा को काटते हैं तब ये लोग आंखे बंद कर लेते हैं। काटी गई लकडी ऊसराहार बाजार में डाले जाने के बाद अब माफियाओं का यह कारनामा चर्चा में है। इस संबध मे रेंजर एसयू खान ने बताय...