रुडकी, मई 2 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस एक्ट में चालान करते हुए हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला है। चेतावनी दी कि दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही देर रात तक होटल, रेस्टोरेंट और बीयर बारों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मलकपुर चुंगी, सोलानी पार्क, गंगनहर पटरी आदि जगहों पर अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- रुड़की में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 17 लोगों के काटे चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.