आजमगढ़, अप्रैल 11 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर अवैध कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम से दुव्र्यवहार कर बंधक बनाने के मुकदमे में शामिल आरोपी खुलेआम घूम रहे है। लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा लिखने के दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर 19 मार्च को राजस्व विभाग की टीम माहुल कस्बा के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गई थी। राजस्व टीम ने जैसे ही कब्जा हटवाने की कार्यवाही शुरू किया, तभी भूमाफियाओं ने विरोध शुरू कर दिया। यही नहीं अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही को जबरन रोकने के साथ ही साथ जेसीबी चालक और लेखपाल को भी बंधक बना लिया था। इस संबंध में लेखपाल सौरभ राय ने सरकारी कार्य में बाधा...