बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार भय के साये में जीने को मजबूर हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित खुलआम घूम रहे हैं। उनके द्वारा लगातार उन्हें धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बदोसराय थाना के ग्राम रसूलपुर निवासी कृष्ण मगन व संग्राम यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि विपक्षी लल्ला प्रसाद, राकेश, सत्यनाम, हरीनंदन, नकुल, अर्जुन, ऋषभ, सावित्री, राजकुमार, दिनेश, विवेक, हरीनंदन, कामिनी, सत्यनारायन व दिनेश ने मारपीट की। इसपर उसने 18 जून को विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी खुलेआम घूम रहे हैं और सुलह के ...