कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- जिलाबदर अपराधी खुलेआम घूम रहा था। वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसके पहले ही मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर निवासी सुभाष सिंह पुत्र धारा सिंह पुलिस रिकार्ड में शातिर अपराधी है। 19 जनवरी 2026 को जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल शर्मा ने उसे छह महीने के लिए तड़ीपार कर दिया था। इसके बाद भी आरोपी इन दिनों अपने इलाके में खुलेआम घूम रहा था। मंगलवार को वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए कसेंदा स्थित पेट्रोल पंप के समीप दुकान पर बैठा था। तभी किसी ने इसकी जानकारी पिपरी थाने के उप निरीक्षक विधानचंद्र राय को दे दी। खबर मिलते ही वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि अद...