गौरीगंज, मई 7 -- अमेठी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि उद्यमी समन्वय (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत जनपद में 13 एग्रीजंक्शन केंद्र खोले जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य कृषि स्नातकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सेवाएं उपलब्ध कराना है। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद में निवास करने वाले बेरोजगार कृषि स्नातक एवं कृषि व्यवसाय से जुड़े युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कृषि, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, डेयरी, कृषि इंजीनियरिंग, दुग्ध प्रौद्योगिकी और मुर्गी पालन जैसे विषयों में स्नातक अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थी किसी राज्य, केंद्रीय विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना चाहिए।उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- एग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.