भागलपुर, फरवरी 26 -- विदेशी घुसपैठ के खात्मे पर मंथन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में हैं इस बीच भारत और नेपाल की खुली सीमा की चर्चा जोरों पर है। यह इलाका घुसपैठियों का आसान टारगेट अरसे से बना हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों की तमाम कवायद को ये कहीं न कहीं धता बता ही देते हैं। न सिर्फ बांग्लादेशी-रोहिंग्या बल्कि पाकिस्तान समेत अन्य देशों के कट़्टरपंथी विचारधारा वाले सीमा पर खेत, झाड़, नदियों और पगडंडियों के जरिए बरास्ता नेपाल हमारे देश में घुस जाते हैं। सीमा से लगते बिहार के सभी सात जिलों में एक-सा आलम है। आए दिन घुसपैठिए पकड़ में आते रहते हैं। इसी साल 1 जनवरी को रक्सौल के मैत्री पुल पर तीन बांग्लादेशियों शाहिनुर रहमान, मो. सबुज और मो. फिरोज को फर्जी भारतीय वीजा के साथ पकड़ा गया। भारतीय नागरिक सरफराज अंसारी इन्हें मदद दे रहा था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.