खुली श्रमिकों की हड़ताल, कारखानों में खनकने लगी चूड़ियां
फिरोजाबाद, मई 13 -- पगार बढ़ाने के ऐलान के बाद दूसरे दिन बुधवार को कांच नगरी में चूड़ी कारखानों के श्रमिकों की हड़ताल खुल गई। कारीगर और श्रमिकों ने ड्यूटी पर पहुंचते ही अपने औजार हाथों में थाम लिए। इसी के साथ फैक्ट्री परिसरों में कांच की रंग बिरंगी चूड़ियों की खनक गूंजने लगी। बुधवार को सुबह की शिफ्ट में तमाम कारीगर और श्रमिक शहर के विभिन्न पोट फर्नेश के चूड़ी कारखानों में अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए। इसी के साथ श्रमिकों ने अपने हाथों में औजार थाम लिए। कांच की कारीगर और श्रमिक आपस में मिलकर कांच की रंग बिरंगी चूड़ियां बनाने में जुट गए। इसी के साथ चूड़ी कारखानों में उत्पादन शुरू हो गया। फैक्ट्री परिसरों में चूड़ियों की खनक गूंजने लगी।इधर काम लग जाने पर चूड़ी चूड़ी कारखानेदार राहत महसूस कर रहे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.