खुली मिठाइयों पर भी बतानी होगी इस्तेमाल की आखिरी तारीख
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- यूपी में दो दिन बाद मिठाई खरीदने का तरीका बदल जाएगा। 15 अक्तूबर से मिठाई विक्रेताओं को बिक्री स्थल पर उत्पाद की 'यूज बाय डेट' स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी। खास बात यह है कि नियम सिर्फ पैक्ड मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बिक्री के लिए प्रदर्शित और भंडारित खुली मिठाइयों पर भी उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से दर्शानी होगी। इससे उपभोक्ता को मिठाई की उपयोग अवधि की जानकारी खरीद के समय ही मिल सकेगी और वह अपनी जरूरत के अनुसार निर्णय ले सकेगा।
नए नियम का उद्देश्य विभाग की निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यवाहियों के दौरान सामने आया था कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं को मिठाई की निर्माण तिथि और उपयोग अवधि के संबंध में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं होती थी। नई व्यवस्था का उद्देश्य इसी सूचना के अंतर को दूर करना है। एफएसडीए इस संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.