खुली बोली में बढ़ता गेहूं का भाव बना चुनौती
पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पीलीभीत। गेहूं खरीद में सरकारी भाव से ऊपर चल रहा गेहूं का दाम सरकारी केंद्रों पर खरीद करने के लिए चुनौती बन गया है। तय लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न होने पाने की आहट के बीच डीएफएमओ विजय कुमार ने केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। कहा कि किसानों से संपर्क कर उनसे बात करें और खरीद को कराएं। तय लक्ष्य के सापेक्ष खरीद कराने के लिए चेताया गया है। सरकारी समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल का भाव केंद्रों के लिए तय किया गया है। जबकि मंडी में दिन में दो बार सुबह और शाम को सार्वजनिक बोली भी लगाई जा रही है। इसमें आढ़ती अपने अपने भाव को लगा कर 26 सौ रुपये प्रति कुंतल तक के भाव में गेहूं की फसल खरीद रहे हैं। जबकि सरकारी संचालित 122 केंद्रों पर खरीद को लेकर कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक बेचैन है। बताया गया है कि रोज शासन स्तर से रिपोर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.