हमीरपुर, मार्च 26 -- हमीरपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में 18 उचित दर दुकानें रिक्त हैं। जिनमें से सात दुकानों के समायोजन की कार्यवाही चल रही है और दो दुकानों में कोर्ट से स्टे है। शेष नौ उचित दर दुकानों में नियुक्ति की कार्यवाही होगी। उक्त दुकानों की चयन प्रक्रिया खुली बैठक में होगी। इसके लिए तारीखें घोषित की गई हैं। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को सुमेरपुर ब्लाक के अतरार और मुस्करा ब्लाक के गहरौली, 15 अप्रैल को सरीला ब्लाक के जरिया, सुमेरपुर ब्लाक के छानी और गोहांड ब्लाक के टोला, 16 अप्रैल को मौदहा ब्लाक के सिसोलर, सरीला ब्लाक के धगवां, 17 अप्रैल को मौदहा ब्लाक के हिमौली और 18 अप्रैल को मुस्करा ब्लाक के बहदीना अछपुरा में बैठक होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.