खुली बैठक में हंगामा, पंचायत सचिव को बंधक बनाया
रायबरेली, जून 23 -- डीह, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आयोजित खुली बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कुछ ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर गरीबों के राशन कार्ड काटने का आरोप लगा कर गाली गलौज करते हुए बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर सचिव को छुड़वाया। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम पंचायत बरूआ में मंगलवार को ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें कुछ पात्रों के राशनकार्ड काटने की बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- महादलित परिवारों को कम राशन देने पर शोर-शराबा गांव के कुछ युवकों ने ग्राम विकास अधिकारी से अभद्रता करते हुए बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी को मुक्त कराया। पीड़ित ग्राम वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.