औरैया, दिसम्बर 30 -- पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत पुरवा रावत में मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियों की सुनवाई के लिए मंगलवार को खुली बैठक आयोजित की गई। प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अविनाश मौर्य ने की। इस दौरान उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया, तहसीलदार शर्मनानंद, खंड विकास अधिकारी राज नारायण पांडेय, थाना सहार के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह तथा पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। खुली बैठक में ग्रामीणों ने मतदाता सूची में नाम न होने, नाम व उम्र में त्रुटि, पते की गलत प्रविष्टि, मृत व्यक्तियों के नाम दर्ज होने तथा पात्र होने के बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.