नैनीताल, जनवरी 7 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के बारगल गांव में बुधवार को ग्राम प्रधान गीता पाठक की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क, सीसी मार्ग, पेयजल, गोशाला व आंतरिक रास्तों की दिक्कतों को उठाते हुए समाधान की मांग की। कहा कि मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त होने पर ही सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ गांव तक पहुंच सकेगा। ग्राम पंचायत अधिकारी वैशाली अरोड़ा और ग्राम विकास अधिकारी रवि नंदन आर्य ने समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि चयनित प्रस्तावों को आगामी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा ताकि भविष्य में विकास कार्य तेजी से कराए जा सकें। इस दौरान पूर्व प्रधान त्रिभुवन पाठक, मनोहर सिंह बर्गली, चंदन सिंह बर्गली, पुष्पा जोशी, कैलाश चंद्र, दीपक बर्गली आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.