सोनभद्र, जून 18 -- दुद्धी/करमा, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत मूरता, दीघुल और बघाड़ू पंचायत भवन में खुली बैठक कर प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वेक्षण के तहत स्थायी पात्रता सूची की जांच की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी अनीश कुमार सिंह के माध्यम से ग्रामीणों को पात्रता सूची 2024 को पढ़कर सुनाया गया और एक-एक लाभार्थियों पर चर्चा की गई एवं समस्याओं को सुना गया। उन्होंने बैठक के दौरान गांव के आस-पास बने तालाब, नदियों के किनारे बने छठ घाट के गहरे पानी से बचने के लिए सूचना बोर्ड लगाने व दैवीय आपदा से बचने को जो गाइडलाइन सरकार के माध्यम से जारी किए गए हैं, उनसे ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। इस गाइडलाइन का पालन करने एवं उनसे बचाव के लिए जागरूक किया गया। खुली बैठक के ...