मऊ, जुलाई 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत ग्राम पंचायत कमालपुर पहाड़पुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डधारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के लिए खुली बैठक हुई। पूरे दिन चले अभियान में पांच नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। वहीं तकनीकी सर्वर में आई खराबी के कारण छह नए समूह की महिलाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। उनकी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उन्हें शनिवार को पुन: बुलाया गया है, ताकि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर उन्हें भी समूहों से जोड़ा जा सके। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आदित्य सिंह, ग्राम सचिव नियोति राय, ग्राम प्रधान देवंती देवी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम, समूह सखी उमा देवी,...