गाजीपुर, जून 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि आयुक्त, ग्राम्य विकास की ओर से निर्देश जारी किया गया है। इसमें 13 मई वर्ष 2026 के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2024 की स्थायी पात्रता सूची बनाये जाने की प्रक्रिया के सम्बध में एसओपी उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत आवास प्लस 2024 सर्वे के आधार पर भारत सरकार द्वारा तैयार की गयी ड्राफ्ट स्थायी प्रतीक्षा सूची को ग्रामसभा की खुली बैठको में अनुमोदन किया जाना है। जिसके तहत गाजीपुर के प्रत्येक विकास खण्ड के प्रत्येक ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित करने के लिए डीएम अनुपम शुक्ला की ओर से रोस्टर जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- जगदीपुर एवं पहसा में खुली बैठक कर आवास के पात्रों की हुई जांच इसमें बताया गया है कि सभी ग्...