बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर। एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने गंगा दशहरा एवं ईद-उल-अजहा पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिजनौर क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल एवं शांति व्यवस्था के संबंध में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में नगर पालिका के सफाई कार्यो की पोल खुल गई। नालों की सील्ट सड़क किनारे पड़ी होने पर एडीएम नाराजगी जताते हुए सील्ट का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एडीएम को निरीक्षण में कूड़े के ढेर भी मिले। सोमवार को एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र में नालों एवं नालियों की तलछट सफाई कार्य का जायजा लिया गया। पालिका ईओ द्वारा अवगत कराया गया कि नगर क्षेत्र में कुल 23 नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बकरीद के लिए सफाई, जलापूर्ति और रोशनी के विशेष इंतजाम जिसे 30 जून तक पूर्ण कर लिया...