गौरीगंज, फरवरी 11 -- शुकुल बाजार। कस्बे के कटरा तिराहे पर सड़क किनारे खुली नालियां दुर्घटना को दावत दे रही हैं। कटरा तिराहे पर से इन्हौंना, रुदौली और हैदरगढ़ जाने का मार्ग गया है। किसान और व्यापारी भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। लेकिन जलनिकासी के लिए बनी नालियों को ढंका नहीं गया है। जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है। कई बार वाहन समेत नाली में गिरकर लोग चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने खुली पड़ी नालियों को ढंकवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.