मेरठ, जून 9 -- हापुड़ रोड पर कुछ युवकों ने खुली जीप में बैठकर वाहन दौड़ाया और सड़क पर हुड़दंग मचाया। इस दौरान आरोपियों ने खुद ही अपनी वीडियो बनाई और इसे इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। वीडियो छह जून की रात को बनाई गई थी। इस दौरान सड़क पर बाकी लोगों की जान को खतरे में डाला गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नौचंदी पुलिस को आरोपियों की पहचान और कार्रवाई का आदेश दिया गया है। यह भी पढ़ें- शामली : सत्ता परिवर्तन यात्रा में स्टंटबाजी, मुकदमा दर्जयुवकों की गतिविधियाँ नौचंदी थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड पर छह जून 2026 की रात कुछ युवकों ने खुली जीप में बैठकर वीडियो बनाई। जीप में आगे दो युवक बैठे थे, जबकि बाकी पांच युवक पीछे खड़े हुए थे। इस दौरान हापुड़ रोड पर इन युवकों ने जीप दौड़ाई और हुड़दंग मचाया। युवकों की वीडियो बनाने के ...