रांची, जून 16 -- रांची। झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने विवि के आगामी कार्यक्रम, नए कोर्स, संगोष्ठी, विवि के अपने भवन, वितीय स्थिति आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर विवि के रजिस्ट्रार डॉ जितेंद्र सिंह, रजिस्ट्रार (परीक्षा) डॉ दिलीप साहू व भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहू भी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...