भदोही, अप्रैल 12 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आबादी वाले क्षेत्रों में पानी निकासी को बस्ती के पास नाले का निर्माण करोड़ों की लागत से कराया गया है। देखरेख के अभाव में नाला हर तरफ बदहाल पड़ा है। कहीं खुला नाला कूड़ा-कचरा से पटकर बजबजा रहा है तो कहीं नाले का जर्जर पटिया परेशानी का सबब बना हुआ है। अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिरकर आए दिन लोग हादसे का शिकार होकर चोटहिल हो रहे हैं।शाम ढलते ही लोग खुले में शौच बैठ जा रहे हैं। गंदगी और दुर्गंध से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ऊंज बाजार में पानी निकासी को बने नाला ढंका नहीं जा सका है। खुला नाला आए दिन हादसे का कारण बन रहा है। हाईवे वालों की सुरक्षा को तो बैरीकेडिंग लगा दी गई है। लेकिन सर्विसलेन पर चलने वाले बाइक सवार आए दिन नाले में गिरकर जख्मी हो...