कटिहार, मई 8 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। अमदाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या-2 में खुला नाला लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले का ढक्कन टूटे रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जल्द ढक्कन लगाने और नाले की समुचित सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण वसीम अकरम,सोहेब खान,शहजाद आलम, मो. मुस्तफी ने बताया कि वर्ष 2020 में मुखिया मद से नाले का निर्माण कराया गया था। लंबे समय तक नाला जाम रहने के बाद करीब दो माह पूर्व नगर पंचायत द्वारा सफाई कराई गई थी। आरोप है कि सफाई के दौरान जेसीबी से नाले का ढक्कन तोड़ ताड़ दिया गया, और नाले की ठीक से सफाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नाला मोड़ के समीप स्थित है, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। आसपास छोटे-छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.