आजमगढ़, मार्च 5 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगरपालिका मुबारकपुर के पुरारानी मोहल्ले में खुला नाला लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुरारानी मोहल्ला स्थित एक स्कूल के उत्तरी तरफ करीब पांच सौ मीटर से अधिक कच्चा नाला है। इस नाले में दर्जनों घरों का गंदा पानी बहता है। लंबे समय से अधूरे पड़े कच्चे नाला का पक्का निर्माण कराना नगरपालिका उचित नहीं समझ रही है। उससे उठ रही बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोहल्ले के शाहिद, अरशद आदि लोगों का कहना है कि नगरपालिका के जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.