आजमगढ़, मार्च 5 -- मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के मोहल्ला पुरारानी में खुला नाला लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इस समस्या के समाधान को लेकर नगर पालिका प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पुरारानी मोहल्ला स्थित एकरा पब्लिक स्कूल से सटे उत्तरी तरफ करीब पांच सौ मीटर से अधिक कच्चा नाला है। उस नाले से करीब दर्जनों घरों का गंदा पानी बहता है। वहीं स्कूल के दक्षिणी तरफ से नगर पालिका परिषद की ओर से नाला निर्माण कराया गया है, लेकिन काफी अरसे से अधूरा पड़ा कच्चा नाला के निर्माण पूरा कराना नगर पालिका औचित्य नहीं समझ रहा है। कच्चा और खुला नाला से उठ रही बदबं से अगल-बगल के लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोहल्ले के शाहिद, अरशद आदि लोगों का कहना है कि नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.