खुला तेल नहीं मिलने से किसानों की खेती हो रही प्रभावित , खाली डब्बे लेकर लौट रहे किसान, सिंचाई ठप होने से फसलें मरने के कगार पर
लातेहार, मई 21 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड में गहराते पेट्रोल-डीजल संकट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में किसान छोटे-छोटे डब्बे लेकर पेट्रोल पंपों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी तेल नहीं मिलने से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों में भारी नाराजगी और मायूसी का माहौल है। डीजल की कमी के कारण खेतों में चलने वाले मोटर पंप बंद पड़े हैं। सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इससे सब्जी सहित अन्य फसल सूखने लगी हैं। खेतों में दरारें पड़ रही हैं । दूर दराज देहात चटकपुर, लोध, ओरसापाठ, दुरुप-दौना,लुरूगुमी,चेतमा ,अक्सी के किसान जो ट्रैक्टर रखे है, वे उतनी दूर से तेल लेने डब्बा लेकर पेट्रोल पंप आते है, तो उन्होंने प्रशासन का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। यह भी पढ़ें- डीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.