खुला कलवर्ट बना हादसे का कारण, ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग की
पूर्णिया, अप्रैल 23 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।प्रखंड के पूर्वी हिस्से में स्थित कुसहा खुला कलवर्ट इन दिनों राहगीरों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। सुरक्षा दीवार नहीं रहने से यहां दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत भी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बालसर गांव से पूरब दिशा में कुसहा गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुसहा चौक के मोड़ के पास यह खुला कलवर्ट स्थित है। मोड़ होने के कारण यहां वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खासकर मोटरसाइकिल सवार अक्सर संतुलन बिगड़ने से टकरा जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कलवर्ट पर सुरक्षा दीवार या रेलिंग नहीं रहने से टोटो और अन्य छोटे वाहन भी कई बार नीचे गिरने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.