लखनऊ, फरवरी 1 -- एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी व बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू करवाया। मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि कि नाबालिग बच्चों को काम दिलाने के बहाने एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए राज्य के बाहर ले जाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या S-06 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक अभियुक्त पश्चिम बंगाल निवासी सैफुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चार नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चों की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों को बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार राजकीय बालगृह (बालक), मोहन रोड, में सुरक्षित आश्रय दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.