गाज़ियाबाद, जून 5 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध किराएदारी का खेल चल रहा है। इसका खुलासा प्राधिकरण की सर्वे रिपोर्ट से हुआ, जिसमें 55 भूखंडों पर अवैध किराएदारी मिली है। साथ ही साहिबाबाद क्षेत्र के एक भूखंड़ का आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वही भूखंड है, जिसमें पिछले दिनों बॉयलर फटने से दो कामगारों की जान चली गई थी। यूपीसीडा के गाजियाबाद में कुल 11 औद्योगिक क्षेत्र हैं। इन सभी क्षेत्रों में अवैध किराएदारी का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है। शासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि औद्योगिक भूखंडों को खुद इस्तेमाल करने के बजाय ऊंचे दामों पर किराए पर देकर मुनाफा कमाया जा रहा है। इसके बाद इन्वेस्ट यूपी की विशेष टीम ने फरवरी माह में गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी और ...