रांची, जून 25 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय के मुंशी ने ही हत्या की थी। 19 जून को बेंजाग गांव स्थित कुएं से बरामद अज्ञात शव की पहचान गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी बालवीर खेरवार के रूप में हुई, जो निर्माणाधीन विद्यालय में मजदूर था। मृतक के भाई सिकंदर खेरवार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जांच के बाद आरोपी मुंशी विकास लोहरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि एक महिला मजदूर से प्रेम प्रसंग और मृतक से विवाद के कारण उसने हत्या की। उसने शराब पिलाकर कुएं के पास बुलाया और लोहे की सरिया से हमला कर हत्या कर ...