अमरोहा, अप्रैल 29 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना में हुई किशोरी की हत्या से जुड़े मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मां और भाई ने ही गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि किए जाने के बाद सख्ती से की गई पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इससे पूर्व मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना की है। यहां पर राजमिस्त्री का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी, दो बेटे हैं, एक 14 वर्षीय बेटी थी। यह भी पढ़ें- पोस्टमार्टम रिपोर्ट : गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या सोमवार को परिजनों ने बेटी का शव घर में ही कमरे में फंदे पर लटका मिलने का दावा किया था। परिजनों ने पहले तो पुलिस को बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.