बिजनौर, मई 3 -- बिजनौर/मंडावर। जनपद में फाइनेंस पर खरीदे गए ट्रैक्टरों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। थाना मंडावर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 53 लाख रुपये कीमत के सात ट्रैक्टर बरामद किए हैं। गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्त फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। सीओ सिटी संग्राम सिंह के मुताबिक गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी विभिन्न वित्तीय कंपनियों के माध्यम से ट्रैक्टर फाइनेंस पर खरीदते थे। इसके बाद उनके नंबर प्लेट, चेसिस नंबर और कागजात में हेरफेर कर उन्हें बिना एनओसी के अलग-अलग जगह बेच देते थे। एक ही ट्रैक्टर को दो-तीन बार बेचने के बाद वाहन का पता लगाना मुश्किल हो जाता था, जिससे फाइनेंस कंपनियां किस्त बंद होने पर भी ट्रैक्टर रिकवर नहीं कर पाती थीं।

कंप...