बिजनौर, मार्च 7 -- बिजनौर। नगीना में चर्चित डॉ. राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पूर्व पार्टनर ने पेशेवर रंजिश के चलते इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने साथी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 5 मार्च 26 को शाम करीब सात बजे शिवालय हेल्थ केयर सेंटर, नगीना में बैठे डॉ. राजकुमार को गोली मार दी गई थी। हमलावर विकास उर्फ छोटू फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने डॉक्टर के चैंबर में पहुंचा और रिपोर्ट दिखाते समय तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर डॉक्टर की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में मृतक डा राजकुमार की बहन निशा ने धामपुर के ग्राम तिबडी नि...