मेरठ, अप्रैल 26 -- नौचंदी थाना क्षेत्र में मामूली 30 रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग में बदल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले दो दिनों से नशे की हालत में थे। वहीं घायल बेकर्स संचालक राहुल पाल अब खतरे से बाहर हैं। गुरुवार शाम एफ-ब्लॉक स्थित न्यू डिलीसियस बेकर्स पर कार सवार दो युवक पहुंचे और पेटीज समेत अन्य सामान लिया। भुगतान को लेकर दुकानदार राहुल पाल से कहासुनी हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में होने के कारण आरोपी ने तमंचा निकालकर राहुल पर फायर कर दिया और साथी के साथ फरार हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। यह भी पढ़ें- स्कूटी सवार युवकों ने रेस्टोरेंट पर फेंके बम पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे के आदी हैं। दो दिनों से लगातार नशे में थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.