साहिबगंज, मार्च 25 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सरकंडा के पास फोरलेन व मंगलहाट ग्रामीण सड़क के पास डेढ़गामा पुल पर मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक ज्वेलरी दुकानदार को घायल कर अपराधियों ने बंदूक के नोक पर लूट ली। हालांकि एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर गठित एसआइटी ने महज 24 घंटे भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार इस घटना का उद्भेदन कर दिया है। इस बात की पुष्टि एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने की। कांड के उद्भेदन में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी की अहम भूमिका रही। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया के गौतम कुमार स्वर्णकार नामक दुकानदार मंगलहाट स्थित सोना चांदी(ज्वेलरी) की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था । डेढ़गामा व मुन्ना पटाल के बीच फोरलेन सड़क पर दो बाइक पर सवार 5-6 अपराधियों ने अपराधी पीछे से आकर उनकी बाइक को धक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.