बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम देहात ने गांव सैंदा फरीदपुर में 11 अप्रैल को हुई महिला विमला देवी की हत्या का खुलासा करते हुए अलीगढ़ की एक महिला को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी महिला ने घर में चोरी करने के दौरान देखे जाने पर पकड़े जाने के डर से विमला देवी की हत्या को अंजाम दिया था और कुछ जेवरात एवं नगदी लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी महिला के पास से चोरी की पायजेब, कुंडल और 6500 रुपये की नगदी बरामद की है। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 11 अप्रैल को खुर्जा देहात के गांव सैदा फरीदपुर निवासी विमला देवी पत्नी संतोष कुमार का गले में फांसी लगा शव खाट से बंधा हुआ मिला था। मृतका के कान के कुंडल, पायजेब व घर में रखे करीब 20 हजार रुपये चोरी का पता चला था। खुर्जा देहात पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.