खुलासा : कपड़ा व्यापारी ने पत्नी के साथ मिलकर की थी किशोरी की हत्या
बागपत, सितम्बर 8 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर काठा गांव के पास मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने किशोरी की हत्या करने वाले कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। प्यार, धोखा, शक में बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया। इस पूरी वारदात की पटकथा किसी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। बागपत पुलिस और स्वाट टीम ने ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाते हुए पति-पत्नी को धर दबोचा। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 13 अगस्त को काठा गांव में हाईवे किनारे कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक कड़ी मशक्कत की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.