खुलासाः रावली तटबंध पर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर, सितम्बर 21 -- रक्षाबंधन के दिन गंगा रावली तटबंध पर राहगीरों को रोककर मारपीट करने और बाइक, मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई प्लैटिना बाइक, आईकार्ड और 1510 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में तीन अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि मंडावर थाना क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी धर्मेन्द्र ने 18 सितंबर को कोतवाली शहर में तहरीर देकर कहा था कि 28 अगस्त को अज्ञात लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर प्लैटिना बाइक, मोबाइल और 2200 रुपये छीन लिए थे। आरोपियों ने उसके मोबाइल से फोन-पे के माध्यम से 9700 रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.